मुख्य सामग्री पर जाएँ

प्रस्तुतियों के लिए खुला है

बग बाउंटी प्रोग्राम 

एथेरियम नेटवर्क को प्रभावित करने वाले प्रोटोकॉल, क्लाइंट और भाषा संकलक बग्स का पता लगाकर 250,000 USD और एक लीडरबोर्ड पर स्थान प्राप्त करें।

बाउंटी में प्रदर्शित किए गए क्लाइंट

Besu लोगो
Erigon लोगो
Geth लोगो
Nethermind लोगो
Reth लोगो
Lighthouse लोगो
Lodestar लोगो
Nimbus लोगो
Prysm लोगो
Teku लोगो
Grandine लोगो

स्कोप में

page-upgrades-bug-bounty-validity-desc

विनिर्देश बग

एथेरियम विनिर्देश, निष्पादन परत और सहमति परत के लिए डिज़ाइन रेशनेल का विवरण प्रदान करते हैं।

सहमति परत विनिर्देश (opens in a new tab)
निष्पादन परत विनिर्देश (opens in a new tab)

बग के प्रकार

  • सुरक्षा/फ़ाइनलिटी ब्रेकिंग बग
  • सेवा से इनकार (DOS) वेक्टर
  • मान्यताओं में विसंगतियाँ, उन स्थितियों में, जहाँ ईमानदार सत्यापनकर्ताओं को हटाया जा सकता है
  • गणना या पैरामीटर विसंगतियाँ

क्लाइंट बग

क्लाइंट एथेरियम नेटवर्क चलाते हैं और उन्हें विनिर्देश में निर्धारित तर्क का पालन करना और संभावित हमलों से सुरक्षित रहना होगा। हम जो बग ढूँढना चाहते हैं, वे प्रोटोकॉल के लागू होने से संबंधित हैं।

वर्तमान में निष्पादन परत क्लाइंट्स (बेसु, एरिगोन, गेथ, नेदरमाइंड और रेथ) और सहमति परत क्लाइंट्स (लाइटहाउस, लोडस्टार, निम्बस, टेकू और प्रिज़्म) बग बाउंटी प्रोग्राम में शामिल हैं। अधिक क्लाइंट्स को ऑडिट पूरा करने और प्रोडक्शन के लिए तैयार होने के बाद जोड़ा जा सकता है।

बग के प्रकार

  • विनिर्देश गैर-अनुपालन की समस्याएँ
  • अप्रत्याशित क्रैश, RCE या सेवा से इनकार (DOS) की भेद्यताएँ
  • किसी भी समस्या के कारण अपूरणीय सहमति शेष नेटवर्क से अलग हो जाती है

भाषा संकलक बग्स

Solidity और Vyper संकलक बग बाउंटी प्रोग्राम के स्कोप में हैं। कृपया जोखिम को प्रस्तुत करने के लिए आवश्‍यक समस्त विवरण शामिल करें जैसे कि: बग को ट्रिगर करने वाला इनपुट प्रोग्राम, प्रभावित संकलक संस्करण, लक्षित EVM संस्करण, फ्रेमवर्क/IDE यदि लागू हो, EVM निष्पादन वातावरण/क्लाइंट यदि लागू हो और ऑपरेटिंग सिस्टम। कृपया जितना संभव हो सके बग को पुनः उत्पन्न करने के लिए चरणों को शामिल करें।

Solidity और Vyper अविश्वसनीय इनपुट के संकलन के संबंध में सुरक्षा गारंटी नहीं रखते हैं – और हम जानबूझकर उत्पन्न डेटा पर संकलक के क्रैश के लिए पुरस्कृत नहीं करते।

जमा अनुबंध बग

बीकन चेन जमा अनुबंध के विनिर्देश और स्रोत कोड बग बाउंटी प्रोग्राम का हिस्सा हैं।

डिपेंडेंसी बग्स

कुछ डिपेंडेंसीज एथेरियम नेटवर्क के कामकाज के लिए महत्वपूर्ण हैं, और इनमें से कुछ को बग बाउंटी प्रोग्राम में जोड़ा गया है। वर्तमान में, बग बाउंटी प्रोग्राम में शामिल डिपेंडेंसीज की सूची में C-KZG-4844 और Go-KZG-4844 शामिल हैं।

स्कोप से बाहर

केवल इन-स्कोप के तहत सूचीबद्ध लक्ष्य ही बग बाउंटी प्रोग्राम का हिस्सा हैं। इसका मतलब है कि उदाहरण के लिए हमारा इन्फ्रास्ट्रक्चर; जैसे वेबपेज, dns, ईमेल आदि, बाउंटी-स्कोप का हिस्सा नहीं हैं। ERC20 कॉन्ट्रैक्ट बग्स आमतौर पर बाउंटी स्कोप में शामिल नहीं होते हैं। हालांकि, हम ऐसे मामलों में प्रभावित पक्षों, जैसे लेखकों या एक्सचेंजों तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं। ENS का रखरखाव ENS फाउंडेशन द्वारा किया जाता है, और यह बाउंटी स्कोप का हिस्सा नहीं है। यूज़र द्वारा सार्वजनिक रूप से एक API को उजागर करने की आवश्यकता वाली कमजोरियां, जैसे JSON-RPC या बीकन API, बग बाउंटी प्रोग्राम के स्कोप से बाहर हैं।

  • Infrastructure bugs—such as webpages, dns, email, etc.*
  • ERC-20 contract bugs*
  • Ethereum Naming Service (ENS) bugs (maintained by the ENS foundation)
  • Vulnerabilities requiring the user to have publicly exposed an API, such as JSON-RPC or the Beacon API
  • Typographical errors
  • Tests
  • High-effort (sustained, CPU or bandwidth intensive, and/or requires more than 1 packet or onchain transaction) single-peer DoS attacks
  • Any publicly known issues (includes forum posts, PRs, github issues, commits, blog posts, public discord messages, etc.)
  • Anything that does not currently have a direct impact on Ethereum mainnet.

*These are not included, however, we can sometimes help reach out to affected parties

बग तलाशने के नियम

बग बाउंटी प्रोग्राम हमारे सक्रिय एथेरियम समुदाय के लिए एक प्रयोगात्मक और विवेकाधीन पुरस्कार प्रोग्राम है, जो उन लोगों को प्रोत्साहित करने और पुरस्कृत करने के लिए है, जो प्लेटफ़ॉर्म को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं। यह कोई प्रतियोगिता नहीं है। आपको पता होना चाहिए कि हम किसी भी समय प्रोग्राम को रद्द कर सकते हैं, और पुरस्कार Ethereum फाउंडेशन बग बाउंटी पैनल के एकमात्र विवेक पर निर्भर हैं। इसके अलावा, हम उन व्यक्तियों को पुरस्कार जारी करने में सक्षम नहीं हैं, जो प्रतिबंध सूची में हैं या जो प्रतिबंध सूची (जैसे उत्तर कोरिया, ईरान आदि) वाले देशों में हैं। स्थानीय कानून हमें आपकी पहचान का प्रमाण मांगना आवश्‍यक बनाते हैं। आप सभी करों के भुगतान के लिए उत्तरदायी होंगे। सभी पुरस्कार लागू कानून के अधीन हैं। अंत में, आपके परीक्षण को किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं करना चाहिए या ऐसे किसी भी डेटा से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए, जो आपका नहीं है और स्थानीय रनिंग टेस्टनेट पर होना चाहिए।

  1. 1POC के बिना समस्याएँ या ऐसी समस्याएँ, जो पहले से ही किसी अन्य यूज़र द्वारा सबमिट की गई हैं या पहले से ही विनिर्देश में ज्ञात हैं और क्लाइंट अनुरक्षक बाउंटी पुरस्कार के लिए योग्य नहीं हैं।
  2. 2किसी कमजोरी का सार्वजनिक खुलासा करना या पूर्व सहमति के बिना इसे अन्य पक्षों को रिपोर्ट करना इसे बाउंटी के लिए अयोग्य बना देता है।
  3. 3Ethereum फाउंडेशन के कर्मचारी और ठेकेदार या बाउंटी प्रोग्राम के स्कोप में आने वाली क्लाइंट टीम केवल पॉइंट के संकलन के लिए प्रोग्राम में भाग ले सकती है और मौद्रिक पुरस्कार नहीं मिलेंगे।
  4. 4एथेरियम बाउंटी प्रोगाम पुरस्कार का निर्धारण करने में कई वेरिएबल पर विचार करता है। अवार्ड से संबंधित पात्रता, स्कोर और सभी शर्तें Ethereum फाउंडेशन बग बाउंटी पैनल के एकमात्र और अंतिम विवेक पर हैं।

Vulnerability severity qualifications

Severity is assessed based on a discovered vulnerability's ability to do the following:

Low severity
  • Slash >0.01% of validators
  • Trivially cause network splits affecting >0.01% of the network
  • Be able to bring down >0.01% of the network by sending a single network packet or an onchain transaction
Medium severity
  • Slash >1% of validators
  • Trivially cause network splits affecting >5% of the network
  • Be able to bring down >5% of the network by sending a single network packet or an onchain transaction
High severity
  • Slash >33% of validators
  • Trivially cause network splits affecting >33% of the network
  • Be able to bring down >33% of the network by sending a single onchain transaction
Critical severity
  • Slash >50% of validators
  • Exploit an EIP/specification or client bug to easily create an infinite amount of ETH which is finalized by the network
  • Steal ETH from all EOAs
  • Burn ETH from all EOAs
  • Take down the entire network by sending a single malicious onchain transaction that ends up crashing all clients

एक बग सबमिट करें

2,000 USD तक
10,000 USD तक
50,000 USD तक
250,000 USD तक

निष्पादन परत बग बाउंटी लीडरबोर्ड

इस लीडरबोर्ड में जोड़े जाने के लिए निष्पादन परत बग ढूँढें

सहमति परत बग बाउंटी लीडरबोर्ड

इस लीडरबोर्ड में जोड़े जाने के लिए सहमति परत बग ढूँढें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पेज का अंतिम अपडेट: 3 मार्च 2026

क्या यह पेज सहायक था?