मुख्य सामग्री पर जाएँ

स्केलिंग इथेरियम

रोलअप लेन-देनों को ऑफ़-चेन एक साथ बैच करते हैं, जिससे यूज़र की लागत कम हो जाती है। हालाँकि, वर्तमान में रोलअप द्वारा डेटा का उपयोग करने का तरीका बहुत महंगा है, जिससे यह सीमित हो जाता है कि लेनदेन कितना सस्ता हो सकता है। प्रोटो-डैंकशार्डिंग इसे ठीक करता है।

एथेरियम को लेयर 2s (जिन्हें रोलअप के रूप में भी जाना जाता है) का उपयोग करके स्केल किया जाता है, जो लेन-देनों को एक साथ बैच करते हैं और आउटपुट को एथेरियम पर भेजते हैं। भले ही रोलअप एथेरियम मेननेट की तुलना में आठ गुना सस्ते हैं, फिर भी अंतिम यूज़र के लिए लागत कम करने के लिए रोलअप को और अधिक अनुकूलित किया जा सकता है। रोलअप कुछ केंद्रीकृत घटकों पर भी निर्भर करते हैं जिन्हें डेवलपर्स रोलअप के मॅच्‍योर होने पर हटा सकते हैं।

डेटा को सस्ता बनाना

रोलअप बड़ी संख्या में लेनदेन एकत्र करते हैं, उन्हें निष्पादित करते हैं और परिणाम एथेरियम को भेज देते हैं। इससे बहुत सारा डेटा उत्पन्न होता है जिसे खुले तौर पर उपलब्ध कराने की आवश्यकता होती है ताकि कोई भी अपने लिए लेनदेन निष्पादित कर सके और सत्यापित कर सके कि रोलअप ऑपरेटर सही था। अगर किसी को कोई विसंगति मिलती है तो वे इसपर चुनौती दे सकते हैं।

प्रोटो-डैंकशार्डिंग

रोलअप डेटा ऐतिहासिक रूप से एथेरियम पर स्थायी रूप से संग्रहीत किया गया है, जो महंगा है। रोलअप पर यूज़र द्वारा भुगतान की जाने वाली 90% से अधिक लेनदेन लागत इस डेटा स्‍टोरेज के कारण होती है। लेन-देन लागत कम करने के लिए, हम डेटा को एक नए अस्थायी 'ब्‍लॉब' स्‍टोरेज में ले जा सकते हैं। ब्‍लॉब सस्ते होते हैं क्योंकि वे अस्थायी होते हैं; आवश्यकता न रहने पर वे एथेरियम से हटा दिए जाते हैं। रोलअप डेटा को लंबे समय तक संग्रहीत करना उन लोगों की जिम्मेदारी बन जाता है जिन्हें इसकी आवश्यकता होती है, जैसे रोलअप ऑपरेटर, एक्सचेंज, इंडेक्‍सिंग सेवाएं आदि। एथेरियम में ब्लॉब लेनदेन को जोड़ना एक अपग्रेड का हिस्सा है जिसे "प्रोटो-डैंकशर्डिंग" के रूप में जाना जाता है।

प्रोटो-डैंकशार्डिंग के साथ, एथेरियम ब्लॉकों में कई ब्लॉब्स जोड़ना संभव है। इससे एथेरियम के थ्रूपुट में काफ़ी (>100x) बढ़ोतरी होती है और लेन-देन की लागत कम हो जाती है।

डैंकशार्डिंग

ब्लॉब डेटा के विस्तार का दूसरा चरण जटिल है क्योंकि इसमें नेटवर्क पर रोलअप डेटा उपलब्ध है या नहीं, यह जाँचने के लिए नए तरीकों की आवश्यकता होती है और यह द्वारा अपनी बिल्डिंग और ब्लॉक प्रस्ताव जिम्मेदारियों को अलग करने पर निर्भर करता है। सत्यापनकर्ताओं ने ब्लॉब डेटा के छोटे उपसमूहों को सत्यापित किया है, यह क्रिप्टोग्राफ़िक रूप से साबित करने के लिए इसे एक तरीके की आवश्यकता है।

इस दूसरे चरण को "Danksharding" के नाम से जाना जाता है। कार्यान्वयन का काम जारी है, जिसमें ब्लॉक बिल्डिंग और ब्लॉक प्रस्ताव को अलग करने जैसी आवश्यक शर्तों और नए नेटवर्क डिज़ाइन पर प्रगति हो रही है, जो नेटवर्क को एक बार में कुछ किलोबाइट का रैंडम सैंपल लेकर कुशलतापूर्वक यह पुष्टि करने में सक्षम बनाते हैं कि डेटा उपलब्ध है, जिसे डेटा अवेलेबिलिटी सैंपलिंग (DAS) के रूप में जाना जाता है।

डैंकशार्डिंग के बारे में और जानें

रोलअप का विकेंद्रीकरण

रोलअप पहले से ही एथेरियम को स्केल कर रहे हैं। रोलअप परियोजनाओं का एक समृद्ध इकोसिस्टम (opens in a new tab) यूज़र्स को कई सुरक्षा गारंटियों के साथ, जल्दी और सस्ते में लेन-देन करने में सक्षम बना रहा है। हालाँकि, रोलअप को केंद्रीकृत सीक्वेंसर (एथेरियम में सबमिट करने से पहले सभी ट्रांजेक्‍शन प्रोसेसिंग और एकत्रीकरण करने वाले कंप्यूटर) का उपयोग करके बूटस्ट्रैप किया गया है। यह सेंसरशिप के प्रति संवेदनशील है, क्योंकि सीक्वेंसर ऑपरेटरों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, उनको रिश्वत दी जा सकती है या उनसे समझौता किया जा सकता है। साथ ही, रोलअप (opens in a new tab) आने वाले डेटा को अलग-अलग तरीकों से सत्यापित करते हैं। सबसे अच्छा तरीका "प्रूवर्स" द्वारा या वैलिडिटी प्रूफ़ सबमिट करना है, लेकिन अभी तक सभी रोलअप में यह सुविधा नहीं है। यहां तक कि वे रोलअप भी जो वैधता/धोखाधड़ी का सबूत का उपयोग करते हैं, पहचान के प्रूवर्स के एक छोटे पूल का उपयोग करते हैं। इसलिए, एथेरियम को स्केल करने में अगला महत्वपूर्ण कदम अधिक लोगों के बीच सीक्वेंसर और प्रूवर्स चलाने की जिम्मेदारी वितरित करना है।

रोलअप के बारे में और जानें

वर्तमान प्रगति

Proto-Danksharding को मार्च 2024 में Cancun-Deneb ("डैनकुन") नेटवर्क अपग्रेड के हिस्से के रूप में सफलतापूर्वक लागू किया गया था। इसके कार्यान्वयन के बाद से, रोलअप ने ब्लॉब स्टोरेज का उपयोग करना शुरू कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप यूज़र्स के लिए लेन-देन की लागत कम हो गई है और ब्लॉब में लाखों लेन-देनों को प्रॉसेस किया गया है।

पूर्ण डैंकशार्डिंग पर काम जारी है, और इसकी आवश्यक शर्तों जैसे कि PBS (प्रस्तावक-बिल्डर पृथक्करण) और DAS (डेटा उपलब्धता सैंपलिंग) पर प्रगति हो रही है। रोलअप इंफ्रास्ट्रक्चर का विकेंद्रीकरण एक क्रमिक प्रक्रिया है - कई अलग-अलग रोलअप हैं जो थोड़े अलग सिस्टम बना रहे हैं और अलग-अलग दरों पर पूरी तरह से विकेंद्रीकृत होंगे।

डैनकुन नेटवर्क अपग्रेड और इसके प्रभाव के बारे में और जानें

अपने इथेरियम ज्ञान का परीक्षण करें

पेज का अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2025

क्या यह पेज सहायक था?