एथेरियम उत्पाद जोड़ना
कोई भी ethereum.org पर सामग्री के लिए नए डैप्स का सुझाव देने के लिए स्वतंत्र है, जहां ऐसा करना उचित है। नहीं, हम आपके डैप को हमारे होमपेज पर सूचीबद्ध नहीं करेंगे 😜
डैप्स वर्तमान में इस पर सूचीबद्ध हैंः
- ethereum.org/dapps
- ethereum.org/get-eth
कृपया इन पृष्ठों पर केवल नए परिवर्धन का सुझाव दें।
यद्यपि हम नए परिवर्धनों का स्वागत करते हैं, हम अपने उपयोगकर्ताओं के लिए बनाने की कोशिश कर रहे अनुभव के आधार पर वर्तमान डैप्स को चुनते हैं। ये हमारे कुछ डिजाइन सिद्धांतों पर आधारित हैंः
- प्रेरणादायक: ethereum.org पर मौजूद किसी भी चीज़ को यूज़र्स को कुछ नया देना चाहिए
- एक अच्छी कहानी: जो सूचीबद्ध है उसे एक "आहा" पल प्रदान करना चाहिए
- विश्वसनीय: यूज़र्स के लिए जोखिम को कम करने हेतु हर चीज़ को वैध व्यवसाय/परियोजनाएं होनी चाहिए
कुल मिलाकर ethereum.org नए यूज़र्स को "निर्बाध ऑनबोर्डिंग अनुभव" प्रदान करना चाहता है। इसी कारण से, हम उनकी निम्नलिखित विशेषताओं के आधार पर डैप्स को जोड़ते हैं:
- उपयोग में आसानी
- अन्य उत्पादों के साथ अंतर-संचालनीयता
- सुरक्षा
- दीर्घायु
यहाँ हमारे निर्णय का ढाँचा और अधिक विस्तार में है। प्रतिक्रिया देने या बदलाव का सुझाव देने के लिए स्वतंत्र महसूस करें।
निर्णय का ढाँचा
शामिल करने के लिए मानदंड: अनिवार्य चीज़ें
- सुरक्षा-परीक्षित उत्पाद – चाहे ऑडिट के माध्यम से, एक आंतरिक सुरक्षा टीम या किसी अन्य विधि से, आपके उत्पाद की सुरक्षा का मज़बूती से परीक्षण किया जाना चाहिए। यह हमारे यूज़र्स के लिए जोखिम को कम करता है और हमें दिखाता है कि आप सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं।
- एक ऐसा उत्पाद जो 6 महीने से अधिक समय से "लाइव" है – यह सुरक्षा का एक और संकेत है। महत्वपूर्ण बग और कारगुज़ारियों का पता लगने के लिए 6 महीने एक अच्छी समय-सीमा है।
- एक सक्रिय टीम द्वारा काम किया गया – यह गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद करता है और यह भी कि एक यूज़र को उनके प्रश्नों के लिए सहायता मिलेगी।
- ईमानदार और सटीक लिस्टिंग जानकारी - यह उम्मीद की जाती है कि परियोजनाओं से कोई भी सुझाई गई लिस्टिंग ईमानदार और सटीक जानकारी के साथ आए। ऐसे उत्पाद जो लिस्टिंग जानकारी को गलत बताते हैं, जैसे कि यह घोषित करना कि आपका उत्पाद "ओपन-सोर्स" है जबकि वह नहीं है, हटा दिए जाएँगे।
रैंकिंग के लिए मानदंड: जो हों तो अच्छा है
निम्नलिखित मानदंडों के कारण आपका डैप ethereum.org पर दूसरों की तरह प्रमुखता से सूचीबद्ध नहीं हो सकता है।
डैप्स
- आप इसे अधिकांश सूचीबद्ध वॉलेट के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं – डैप्स को ethereum.org पर सूचीबद्ध अधिकांश वॉलेट के साथ काम करना चाहिए।
- यूज़र्स इसे स्वयं आज़मा सकते हैं – एक व्यक्तिगत यूज़र को आपके डैप का उपयोग करने और कुछ ठोस हासिल करने में सक्षम होना चाहिए।
- ऑनबोर्डिंग – यूज़र्स की मदद करने और उन्हें शिक्षित करने के लिए आपके उत्पाद में एक अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया ऑनबोर्डिंग अनुभव होना चाहिए। या लेखों या वीडियो जैसी कैसे-करें वाली सामग्री का प्रमाण।
- नॉन-कस्टोडियल – यूज़र्स अपने फंड को नियंत्रित करते हैं। यदि आपका उत्पाद गायब हो जाता है, तो भी यूज़र्स अपने फंड तक पहुँच सकते हैं और उन्हें स्थानांतरित कर सकते हैं।
- वैश्विक रूप से सुलभ – आपके उत्पाद में भौगोलिक सीमाएँ या KYC आवश्यकताएँ नहीं हैं जो कुछ लोगों को आपकी सेवा तक पहुँचने से रोकती हैं।
- ओपन सोर्स – आपका कोड सुलभ होना चाहिए और आपको व्यापक समुदाय से पीआर (PRs) स्वीकार करने चाहिए।
- समुदाय – आपके पास एक समर्पित समुदाय होना चाहिए, शायद एक डिस्कॉर्ड, जहाँ यूज़र्स मदद पाने या नई सुविधाओं का सुझाव देने के लिए आपकी टीम के साथ बातचीत कर सकें।
व्यवहार में मानदंड
आप जितने अधिक मानदंड पूरे करेंगे, आपके उत्पाद के ethereum.org पर आने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।
एक सूचीबद्ध उत्पाद जो केवल अनिवार्य चीज़ों को पूरा करता है, उसे हटाया जा सकता है यदि कोई नया उत्पाद सुझाया जाता है जो अनिवार्य और कई ऐच्छिक चीज़ों को पूरा करता है।
अन्य बातें जो इस निर्णय में कारक होंगी:
- क्या बदलने के बजाय जोड़ने से पेज का यूएक्स (UX) टूट जाएगा?
- हमारी साइट मुख्य रूप से शैक्षिक है और मुख्य उद्देश्य एथेरियम और इसकी प्रासंगिक अवधारणाओं को समझाना है। यूज़र्स के लिए बहुत सारे विकल्प जोड़ने से, पेज कम पठनीय और इस प्रकार कम उपयोगी हो सकते हैं।
- क्या यह पेज अब यूज़र को विकल्पों के साथ पंगु बना देता है?
- जैसे जब आप नेटफ्लिक्स पर घंटों ब्राउज़ करते रहते हैं क्योंकि आप यह तय नहीं कर पाते कि क्या देखें। नए यूज़र्स को बहुत अधिक विकल्पों से भ्रमित करना एक जोखिम है।
यह एक डिज़ाइन निर्णय है जिसके लिए ethereum.org जिम्मेदार है।
लेकिन निश्चिंत रहें, ऐसी अन्य वेबसाइटों के लिंक होंगे जो अधिक डैप्स को रैंक करती हैं
उत्पाद क्रम
जब तक कि उत्पादों को अन्यथा क्रमबद्ध नहीं किया जाता, जैसे कि वर्णानुक्रम में, उत्पाद पेज पर सबसे नए से लेकर सबसे पुराने जोड़े गए के क्रम में प्रदर्शित किए जाएँगे। अर्थात, नए उत्पाद सूची के नीचे जोड़े जाते हैं।
उपयोग की शर्तें
कृपया हमारी उपयोग की शर्तों को भी देखें। ethereum.org पर दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है।
रखरखाव
जैसा कि एथेरियम की प्रकृति परिवर्तनशील है, टीमें और उत्पाद आते-जाते रहते हैं और नवाचार प्रतिदिन होता है, इसलिए हम अपनी सामग्री की नियमित जाँच करेंगे:
- यह सुनिश्चित करें कि सभी सूचीबद्ध डैप्स अभी भी हमारे मानदंडों को पूरा करते हैं
- सत्यापित करें कि ऐसे कोई उत्पाद तो नहीं सुझाए गए हैं जो वर्तमान में सूचीबद्ध उत्पादों की तुलना में हमारे अधिक मानदंडों को पूरा करते हों
आप जाँच करके और हमें बताकर इसमें मदद कर सकते हैं। एक इश्यू बनाएँ (opens in a new tab) या website@ethereum.org (opens email client) पर एक ईमेल भेजें
हम मतदान के लिए विकल्पों की भी जाँच कर रहे हैं ताकि समुदाय अपनी प्राथमिकताएँ बता सके और हमारे लिए अनुशंसित करने हेतु सर्वोत्तम उत्पादों को उजागर कर सके।
अपना उत्पाद जोड़ें
यदि आप ethereum.org में एक डैप जोड़ना चाहते हैं और यह मानदंडों को पूरा करता है, तो कृपया हमें बताएँ।
एक डैप का सुझाव दें (opens in a new tab)पेज का अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2025