विज़ुअल गाइड
अधिक विज़ुअल रूप से सीखने वालों के लिए, Luka को Crowdin के साथ सेटअप करते हुए देखें। वैकल्पिक रूप से, आप अगले अनुभाग में इन्हीं चरणों को लिखित प्रारूप में पा सकते हैं।
लिखित गाइड
Crowdin में हमारे प्रोजेक्ट से जुड़ें
आपको अपने Crowdin खाते में लॉग इन करना होगा या यदि आपके पास पहले से खाता नहीं है तो साइन अप करना होगा। साइन अप करने के लिए केवल एक ई-मेल खाते और पासवर्ड की आवश्यकता होती है।
प्रोजेक्ट से जुड़ें (opens in a new tab)अपनी भाषा खोलें
Crowdin में लॉग इन करने के बाद, आपको एक प्रोजेक्ट विवरण और सभी उपलब्ध भाषाओं की सूची दिखाई देगी। प्रत्येक भाषा में अनुवाद योग्य शब्दों की कुल मात्रा की जानकारी और किसी विशिष्ट भाषा में कितनी सामग्री का अनुवाद और अनुमोदन किया गया है, इसका अवलोकन भी होता है।
अनुवाद के लिए उपलब्ध फ़ाइलों की सूची देखने के लिए उस भाषा को खोलें जिसमें आप अनुवाद करना चाहते हैं।
काम करने के लिए एक दस्तावेज़ खोजें
वेबसाइट की सामग्री को कई दस्तावेज़ों और कंटेंट बकेट (content buckets) में विभाजित किया गया है। आप दाईं ओर प्रत्येक दस्तावेज़ की प्रगति की जांच कर सकते हैं – यदि अनुवाद की प्रगति 100% से कम है, तो कृपया योगदान दें!
क्या आपकी भाषा सूचीबद्ध नहीं है? एक समस्या (issue) खोलें (opens in a new tab) या हमारे डिस्कॉर्ड (opens in a new tab) में पूछें
कंटेंट बकेट पर एक नोट: हम उच्चतम प्राथमिकता वाली सामग्री को पहले रिलीज़ करने के लिए Crowdin के भीतर 'कंटेंट बकेट' का उपयोग करते हैं। जब आप किसी भाषा की जांच करते हैं, उदाहरण के लिए, फ़िलिपीनो (opens in a new tab) तो आपको कंटेंट बकेट के लिए फ़ोल्डर दिखाई देंगे ("1. Homepage", "2. Essentials", "3. Exploring", आदि)।
हम आपको इस संख्यात्मक क्रम (1 → 2 → 3 → ⋯) में अनुवाद करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सबसे अधिक प्रभाव वाले पृष्ठों का अनुवाद पहले किया जाए।
अनुवाद करें
जिस फ़ाइल का आप अनुवाद करना चाहते हैं उसे चुनने के बाद, वह ऑनलाइन संपादक (editor) में खुल जाएगी। यदि आपने पहले कभी Crowdin का उपयोग नहीं किया है, तो आप मूल बातें जानने के लिए इस त्वरित गाइड का उपयोग कर सकते हैं।
1 – बायां साइडबार
- अनूदित नहीं (लाल) – वह टेक्स्ट जिस पर अभी तक काम नहीं किया गया है। ये वे स्ट्रिंग्स हैं जिनका आपको अनुवाद करना चाहिए।
- अनूदित (हरा) – वह टेक्स्ट जिसका अनुवाद पहले ही किया जा चुका है, लेकिन अभी तक समीक्षा नहीं की गई है। आप वैकल्पिक अनुवाद सुझाने के लिए, या संपादक में ‘’+’’ और ‘’-‘‘ बटन का उपयोग करके मौजूदा अनुवादों पर वोट करने के लिए स्वतंत्र हैं।
- स्वीकृत (चेक मार्क) – वह टेक्स्ट जिसकी पहले ही समीक्षा की जा चुकी है और वर्तमान में वेबसाइट पर लाइव है।
आप विशिष्ट स्ट्रिंग्स खोजने, उन्हें स्थिति के अनुसार फ़िल्टर करने या दृश्य (view) बदलने के लिए शीर्ष पर दिए गए बटनों का भी उपयोग कर सकते हैं।
2 – संपादक क्षेत्र
मुख्य अनुवाद क्षेत्र – स्रोत टेक्स्ट शीर्ष पर प्रदर्शित होता है, साथ ही अतिरिक्त संदर्भ और स्क्रीनशॉट, यदि उपलब्ध हों। नया अनुवाद सुझाने के लिए, अपना अनुवाद ‘’Enter translation here’’ फ़ील्ड में दर्ज करें और Save पर क्लिक करें।
आप इस अनुभाग में स्ट्रिंग के मौजूदा अनुवाद और अन्य भाषाओं में अनुवाद, साथ ही ट्रांसलेशन मेमोरी (translation memory) मैच और मशीन अनुवाद सुझाव भी पा सकते हैं।
3 – दायां साइडबार
यहां आप टिप्पणियां, ट्रांसलेशन मेमोरी प्रविष्टियां और शब्दावली (glossary) प्रविष्टियां पा सकते हैं। डिफ़ॉल्ट दृश्य टिप्पणियों को दिखाता है और अनुवादकों को संवाद करने, समस्याएं उठाने या गलत अनुवादों की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है।
शीर्ष पर दिए गए बटनों का उपयोग करके, आप ट्रांसलेशन मेमोरी पर भी स्विच कर सकते हैं, जहां आप मौजूदा अनुवादों की खोज कर सकते हैं, या शब्दावली पर जा सकते हैं, जिसमें प्रमुख शब्दों के विवरण और मानक अनुवाद होते हैं।
क्या आप और जानना चाहते हैं? बेझिझक Crowdin ऑनलाइन संपादक का उपयोग करने के दस्तावेज़ (opens in a new tab) देखें
समीक्षा प्रक्रिया
एक बार जब आप अनुवाद पूरा कर लेते हैं (यानी, किसी कंटेंट बकेट की सभी फ़ाइलें 100% प्रदर्शित होती हैं), तो हमारी पेशेवर अनुवाद सेवा सामग्री की समीक्षा (और संभावित रूप से संपादन) करेगी। एक बार समीक्षा पूरी हो जाने पर (यानी, समीक्षा प्रगति 100% है), हम इसे वेबसाइट पर जोड़ देंगे।
संपर्क करें
क्या आपके कोई प्रश्न हैं? या हमारी टीम और अन्य अनुवादकों के साथ सहयोग करना चाहते हैं? कृपया हमारे ethereum.org डिस्कॉर्ड सर्वर (opens in a new tab) के #translations चैनल में पोस्ट करें
आप हमसे translations@ethereum.org (opens email client) पर भी संपर्क कर सकते हैं
ethereum.org अनुवाद कार्यक्रम में आपकी भागीदारी के लिए धन्यवाद!


