
एथेरियम द्वारा संचालित
एथेरियम अब केवल एक एकल नेटवर्क नहीं है। इसके ऊपर निर्मित सैकड़ों ब्लॉकचेन के साथ, एथेरियम अब अधिक लागत-प्रभावी, तेज़, और रोज़मर्रा के उपयोग के लिए सुलभ हो गया है।
एथेरियम द्वारा संचालित कई नेटवर्क्स में से एक में शामिल होकर भविष्य को अपनाएं!

$0.01
एथेरियम ब्लॉकचेन पर औसत लेनदेन लागत
$0.001
एथेरियम द्वारा समर्थित नेटवर्क्स पर औसत लेनदेन लागत
बहुत सारे नेटवर्क का नेटवर्क
एथेरियम की ताकत और सुरक्षा अन्य नेटवर्क्स के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करती है जिस पर वे निर्माण कर सकें। एक ही खाते के साथ, सब कुछ संगत होता है और सहज रूप से जुड़ता है।
$0.01 शुल्क
आप उच्च लागतों की चिंता किए बिना ट्रे़ड कर सकते हैं, वैश्विक स्तर पर धन भेज सकते हैं, या एप्लिकेशन्स का उपयोग कर सकते हैं।
लगभग तत्काल लेनदेन
चाहे आप त्वरित भुगतान कर रहे हों या विकेन्द्रीकृत वित्त(डीफाई) में संलग्न हों, सभी लेनदेन में केवल कुछ सेकंड लगते हैं।
एथेरियम द्वारा समर्थित
एथेरियम का समय-सिद्ध और विकेन्द्रीकृत ब्लॉकचेन अन्य नए नेटवर्क्स के लिए सेटलमेंट परत के रूप में कार्य करता है।

Unichain
यूनिचेन एक डीफाई-नेटिव एथेरियम L2 है, जिसे विभिन्न चेनों की लिक्विडिटी का घर बनने के लिए बनाया गया है।

Base
Base OP Stack के साथ निर्मित एक आशावादी रोलअप है। यह कहीं भी किसी के लिए भी ऑनचेन निर्माण करने के लिए कम लागत वाला और बिल्डर-अनुकूल तरीका प्रदान करता है।

Ink
इंक एक एथेरियम OP स्टैक परत 2 ब्लॉकचेन है जिसे सुपरचेन के लिए डीफाई का घर बनने के लिए डिज़ाइन किया गया है; यह अभिनव डीफाई प्रोटोकॉल को डिप्लॉय करने के लिए एक शक्तिशाली बेसलेयर है।

एथेरियम द्वारा संचालित

एथेरियम पर कई नेटवर्क की आवश्यकता क्यों है?
एथेरियम पर ये सभी नेटवर्क क्यों हैं और केवल एक एथेरियम नेटवर्क क्यों नहीं?