यदि इथेरियम पर बहुत अधिक ट्रैफ़िक है, तो यह महंगा हो सकता है। इसका एक समाधान नई "लेयर्स" बनाना है: यानी, अलग-अलग नेटवर्क जो इथेरियम के समान ही काम करते हैं। ये तथाकथित लेयर 2 (l2) कम शुल्क पर कई अधिक लेन-देन को प्रोसेस करके इथेरियम पर भीड़ और लागत को कम करने में मदद करते हैं, और केवल समय-समय पर इथेरियम पर इनके परिणाम को स्टोर करते हैं। इस प्रकार, ये लेयर 2 हमें बढ़ी हुई गति और कम लागत के साथ लेन-देन करने में सक्षम बनाते हैं। इन लाभों के कारण कई लोकप्रिय क्रिप्टो प्रोजेक्ट लेयर 2 पर जा रहे हैं। इथेरियम से लेयर 2 पर टोकन ले जाने का सबसे आसान तरीका सेतु का उपयोग करना है।
पूर्वापेक्षा:
- एक क्रिप्टो वॉलेट होना चाहिए—यदि आपके पास नहीं है, तो इथेरियम खाता बनाने के लिए इस गाइड का पालन करें
- अपने वॉलेट में फंड जोड़ें
1. निर्धारित करें कि आप किस लेयर 2 नेटवर्क का उपयोग करना चाहते हैं
आप हमारे लेयर 2 पेज पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स और महत्वपूर्ण लिंक के बारे में अधिक जान सकते हैं।
2. चयनित सेतु पर जाएं
कुछ लोकप्रिय लेयर 2 हैं:
- आर्बिट्रम सेतु (एक नए टैब में खुलता है)
- ऑप्टिमिज़्म सेतु (एक नए टैब में खुलता है)
- Boba नेटवर्क सेतु (एक नए टैब में खुलता है)
3. अपने वॉलेट के साथ सेतु से कनेक्ट करें
सुनिश्चित करें कि आपका वॉलेट इथेरियम मेननेट नेटवर्क से जुड़ा है। यदि ऐसा नहीं है, तो वेबसाइट स्वचालित रूप से आपको नेटवर्क स्विच करने के लिए प्रेरित करेगी।
4. राशि निर्दिष्ट करें और फंड ट्रांसफर करें
अप्रिय आश्चर्य से बचने के लिए लेयर 2 नेटवर्क पर आपको मिलने वाली राशि और शुल्क की समीक्षा करें।
5. अपने वॉलेट में लेन-देन की पुष्टि करें
लेन-देन को प्रोसेस करने के लिए आपको ETH के रूप में एक शुल्क (जिसे कहा जाता है) का भुगतान करना होगा।
6. अपने फंड के ट्रांसफर होने की प्रतीक्षा करें
इस प्रक्रिया में 10 मिनट से अधिक समय नहीं लगना चाहिए।
7. चयनित लेयर 2 नेटवर्क को अपने वॉलेट में जोड़ें (वैकल्पिक)
आप नेटवर्क के RPC विवरण खोजने के लिए chainlist.org (एक नए टैब में खुलता है) का उपयोग कर सकते हैं। एक बार नेटवर्क जुड़ जाने और लेन-देन पूरा हो जाने के बाद, आपको अपने वॉलेट में टोकन दिखाई देने चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या होगा यदि मेरे पास किसी एक्सचेंज पर फंड है?
आप किसी एक्सचेंज से सीधे कुछ लेयर 2 पर निकासी करने में सक्षम हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारे लेयर 2 पेज का "लेयर 2 पर जाएं" अनुभाग देखें।
क्या मैं अपने टोकन को L2 पर सेतु करने के बाद वापस इथेरियम मेननेट पर जा सकता हूँ?
हाँ, आप हमेशा उसी सेतु का उपयोग करके अपने फंड को वापस मेननेट पर ले जा सकते हैं।


