मुख्य सामग्री पर जाएं
Change page

डेटा संरचनाएं और एन्कोडिंग

इथेरियम बड़ी मात्रा में डेटा बनाता, संग्रहीत करता और स्थानांतरित करता है। इस डेटा को मानकीकृत और मेमोरी-कुशल तरीकों से स्वरूपित किया जाना चाहिए ताकि कोई भी अपेक्षाकृत मामूली उपभोक्ता-ग्रेड हार्डवेयर पर नोड चला सके। इसे प्राप्त करने के लिए, इथेरियम स्टैक पर कई विशिष्ट डेटा संरचनाओं का उपयोग किया जाता है।

पूर्वापेक्षाएँ

आपको इथेरियम और क्लाइंट सॉफ़्टवेयर के मूल सिद्धांतों को समझना चाहिए। नेटवर्किंग परत और इथेरियम श्वेतपत्र से परिचित होने की अनुशंसा की जाती है।

डेटा संरचनाएं

पेट्रीसिया मर्कल ट्राइज़

पेट्रीसिया मर्कल ट्राइज़ (Patricia Merkle Tries) ऐसी संरचनाएं हैं जो कुंजी-मूल्य (key-value) जोड़े को एक नियतात्मक (deterministic) और क्रिप्टोग्राफ़िक रूप से प्रमाणित ट्राइ (trie) में एन्कोड करती हैं। इनका उपयोग इथेरियम की निष्पादन परत में बड़े पैमाने पर किया जाता है।

पेट्रीसिया मर्कल ट्राइज़ के बारे में अधिक जानकारी

रिकर्सिव लेंथ प्रीफिक्स

रिकर्सिव लेंथ प्रीफिक्स (RLP) एक क्रमांकन (serialization) विधि है जिसका उपयोग इथेरियम की निष्पादन परत में बड़े पैमाने पर किया जाता है।

RLP के बारे में अधिक जानकारी

सिंपल सीरियलाइज़

सिंपल सीरियलाइज़ (SSZ) इथेरियम की सर्वसम्मति परत पर प्रमुख क्रमांकन प्रारूप है क्योंकि यह मर्कलाइज़ेशन (merklelization) के साथ संगत है।

SSZ के बारे में अधिक जानकारी