मुख्य सामग्री पर जाएँ
Change page

डेटा संरचनाएं और एन्कोडिंग

पेज का अंतिम अपडेट: 15 अगस्त 2023

एथेरियम बड़ी मात्रा में डेटा बनाता है, संग्रहीत करता है और स्थानांतरित करता है। इस डेटा को मानकीकृत और मेमोरी-कुशल तरीकों से फ़ॉर्मेट किया जाना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति अपेक्षाकृत सामान्य उपभोक्ता-श्रेणी के हार्डवेयर पर नोड चला सके। इसे प्राप्त करने के लिए, एथेरियम स्टैक पर कई विशिष्ट डेटा संरचनाओं का उपयोग किया जाता है।

पूर्वापेक्षाएं

आपको एथेरियम और क्लाइंट सॉफ़्टवेयर के मूल सिद्धांतों को समझना चाहिए। नेटवर्किंग परत और एथेरियम श्वेतपत्र से परिचित होने की सलाह दी जाती है।

डेटा संरचनाएं

पैट्रीशिया मर्कल ट्राइज़

पेट्रीशिया मर्कल ट्राई ऐसी संरचनाएं हैं जो कुंजी-मूल्य जोड़ों को एक निर्धारक और क्रिप्टोग्राफिक रूप से प्रमाणित ट्राई में एनकोड करती हैं। इनका व्यापक उपयोग एथेरियम की निष्पादन परत में किया जाता है।

पैट्रीशिया मर्कल ट्राइज़ के बारे में अधिक जानकारी

रिकर्सिव लेंथ प्रीफ़िक्स

रिकर्सिव लेंथ प्रीफिक्स (RLP) एक सीरियलाइज़ेशन विधि है जिसका व्यापक उपयोग एथेरियम की निष्पादन परत में किया जाता है।

RLP के बारे में अधिक जानकारी

सिंपल सीरियलाइज़

सिंपल सीरियलाइज़ (SSZ) एथेरियम की सहमति परत में प्रमुख सीरियलाइज़ेशन प्रारूप है, क्योंकि यह मर्कललाइजेशन के साथ संगत है।

SSZ के बारे में अधिक जानकारी

क्या यह लेख सहायक था?