एथेरियम डेवलपमेंट मानक
पेज का अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2025
मानकों का अवलोकन
एथेरियम समुदाय ने कई मानकों को अपनाया है जो परियोजनाओं (एथेरियम क्लाइंट और वॉलेट्स) को कार्यान्वयन में इंटरऑपरेबल रखने में मदद करते हैं, और यह सुनिश्चित करते हैं कि स्मार्ट अनुबंध और डैप्स कंपोजेबल बने रहें।
आमतौर पर मानकों को एथेरियम सुधार प्रस्ताव (EIPs) के रूप में पेश किया जाता है, जिस पर समुदाय के सदस्यों द्वारा मानक प्रक्रिया (opens in a new tab) के माध्यम से चर्चा की जाती है।
- EIP का परिचय
- EIPs की सूची (opens in a new tab)
- EIP गिटहब रेपो (opens in a new tab)
- EIP चर्चा बोर्ड (opens in a new tab)
- एथेरियम शासन का परिचय
- एथेरियम शासन अवलोकन (opens in a new tab) 31 मार्च, 2019 - बोरिस मान
- एथेरियम प्रोटोकॉल डेवलपमेंट गवर्नेंस और नेटवर्क अपग्रेड समन्वय (opens in a new tab) 23 मार्च, 2020 - हडसन जेमसन
- सभी एथेरियम कोर देव बैठकों की प्लेलिस्ट (opens in a new tab) (यूट्यूब प्लेलिस्ट)
मानकों के प्रकार
EIPs के 3 प्रकार हैं:
- मानक ट्रैक: किसी भी ऐसे परिवर्तन का वर्णन करता है जो अधिकांश या सभी एथेरियम कार्यान्वयन को प्रभावित करता है
- मेटा ट्रैक (opens in a new tab): एथेरियम से संबंधित प्रक्रिया का वर्णन करता है या प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव करता है
- सूचनात्मक ट्रैक (opens in a new tab): एथेरियम डिजाइन संबंधी किसी समस्या का वर्णन करता है या एथेरियम समुदाय को सामान्य दिशानिर्देश या जानकारी प्रदान करता है
इसके अलावा, मानक ट्रैक को 4 श्रेणियों में उप-विभाजित किया गया है:
- कोर (opens in a new tab): सुधार जिनके लिए एक सहमति फोर्क की आवश्यकता होती है
- नेटवर्किंग (opens in a new tab): devp2p और लाइट एथेरियम सबप्रोटोकॉल के आसपास सुधार, साथ ही व्हिस्पर और स्वार्म के नेटवर्क प्रोटोकॉल विनिर्देशों में प्रस्तावित सुधार।
- इंटरफ़ेस (opens in a new tab): क्लाइंट API/RPC विनिर्देशों और मानकों के आसपास सुधार, और कुछ भाषा-स्तरीय मानक जैसे विधि नाम और अनुबंध ABI।
- ERC (opens in a new tab): अनुप्रयोग-स्तरीय मानक और कंवेंशन
इन विभिन्न प्रकारों और श्रेणियों के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी EIP-1 (opens in a new tab) में पाई जा सकती है
टोकन मानक
- ERC-20 - फंजिबल (विनिमेय) टोकन के लिए एक मानक इंटरफ़ेस, जैसे वोटिंग टोकन, स्टेकिंग टोकन या वर्चुअल करेंसी।
- ERC-721 - नॉन-फंजिबल टोकन के लिए एक मानक इंटरफ़ेस, जैसे किसी कलाकृति या गीत के लिए विलेख।
- ERC-2309 (opens in a new tab) - लगातार टोकन पहचानकर्ताओं का उपयोग करके एक, या कई नॉन-फंजिबल टोकन बनाने/ट्रांसफर करने पर उत्सर्जित एक मानकीकृत इवेंट।
- ERC-4400 (opens in a new tab) - EIP-721 उपभोक्ता भूमिका के लिए इंटरफ़ेस एक्सटेंशन।
- ERC-4907 (opens in a new tab) - ERC-721 टोकन में प्रतिबंधित अनुमतियों के साथ एक समय-सीमित भूमिका जोड़ें।
- ERC-777 - (अनुशंसित नहीं है) ERC-20 पर सुधार करने वाला एक टोकन मानक।
- ERC-1155 - एक टोकन मानक जिसमें फंजिबल और नॉन-फंजिबल दोनों तरह की संपत्तियाँ हो सकती हैं।
- ERC-4626 - एक टोकनाइज़्ड वॉल्ट मानक जिसे लाभ देने वाले वॉल्ट के तकनीकी मापदंडों को अनुकूलित और एकीकृत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
टोकन मानकों के बारे में अधिक जानें।
आगे की रीडिंग
क्या आप किसी सामुदायिक संसाधन के बारे में जानते हैं जिसने आपकी मदद की हो? इस पृष्ठ को संपादित करें और इसे जोड़ें!